Published on: 20 May 2026
फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के विद्यार्थियों ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 में पाई सफलता।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के चार विद्यार्थियों ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 में सफलता प्राप्त की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने रैंक धारकों सुधांशु (10402), दीक्षा (8023), विकास (1811), और अंकित (9822) को बधाई दी और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की निरंतर सफलता के लिए उनके शिक्षक निरंतर प्रयासरत रहते हैं जो विद्यार्थियों के परिणाम में नज़र आता है। फार्मेसी स्नातकों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा है। इससे मास्टर्स ऑफ़ फार्मेसी में छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले एवं विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सुनील कुमार ने भी विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। विभाग के अन्य संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।